Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: शाहनगर,पुलिस चौकी बोरी में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर पुलिस चौकी बोरी में विदाई समारोह का किया गया आयोजन शाहनगर नि .प्र । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी में पदस्त 756 आरक्षक राजेश ङुङवे का पन्ना पुलिस से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लिये स्थानांतरित होने पर 23 अगस्त दिन शुक्रवार को बोरी चौकी परिसर मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया । आरक्षक राजेश ने पन्ना जिले मे पुलिस आधिक्षक टेलीफोन सेवा तत्पश्चात शाहनगर मे एवं बोरी चौकी सहित 6साल 2महिने सेवायें दी एवं सदैव अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के साथ पुलिस के लिए अपना महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान दिया गया है । इस अवसर पर बोरी चौकी प्रभारी श्याम सिंह परिहार ने अपने चहेते आरक्षक राजेश ङुङवे को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाते हुये कहा की निश्चित ही राजेश ने सदैव बोरी चौकी मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये पुलिस विभाग की सेवाए की है ।कयी अपराधिक मामलों मे भी बङी सहजता के साथ आम जन मानस से मानवता के दायरे मे रहकर अपराधिक प्रव्रति के लोगों समझाईस देकर अपराध करने से रोका है ।निश्चित ही ऐसे पुलिस आरक्षक अगर पुलिस विभाग मे पूरी तन्मयता के साथ सेवाए देगे तो पुलिस विभाग सदैव गर्व करेगा इस अवसर पर ,प्रधान आरक्षक मनीष सिंह,आरक्षक राहुल कुमार,खुशीराम सरपंच ,सज्जन पटेल, नन्ना पटेल,रामपाल पटेल सहित शाहनगर संवाददाता जितेन्द्र दुबे सहित जनसमुदाय उपस्थित रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें