Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: नरसिंहपुर,शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को मिले- कलेक्टर शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को मिले- कलेक्टर शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश नरसिंहपुर।कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले की अध्‍यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, जनजातीय कार्य एवं उच्‍च शिक्षा विभाग से जुड़े संस्‍थानों की संयुक्‍त समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्‍टर ने शासकीय एवं अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों से चर्चा की।   बैठक में अपर कलेक्‍टर श्रीमती अंजली शाह, शैक्षणिक संस्‍थानों के प्रमुख और संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।   बैठक में कलेक्‍टर श्रीमती पटले ने सभी संबंधित उच्‍च शैक्षणिक संस्‍थानों एवं विभागों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना का लाभ संबंधित वर्ग के प्रत्‍येक विद्यार्थियों को मिले। उन्‍होंने कहा कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले प्रत्‍येक पात्र विद्यार्थियों का एमपी टॉस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म अनिवार्य रूप से भरवाया जाये। पिछले वर्ष के लंबित आवेदनों का निराकरण समय- सीमा में किया जाये। कॉलेज स्‍तर पर अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर कलेक्‍टर ने संयुक्‍त विभागीय जॉंच दल का गठन कर जॉंच करने के निर्देश भी दिए। ऑनलाइन आवेदन भरने में छात्रों को आने वाली तकनीकी समस्‍याओं के निराकरण के लिए कॉलेज स्‍तर पर कैंप लगाये जायें।   बैठक में सहायक संचालक श्रीमती अंजना त्रिपाठी ने बताया कि सत्र 2023- 24 के लिए पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया चालू कर दी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें