Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

: स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज का भक्तों ने किया स्वागत 

Aditi News Team

Fri, May 10, 2024
स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज का भक्तों ने किया स्वागत  गाडरवारा। गत दिवस अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का गाडरवारा में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सद्गुरु कृपा सदन में इटारसी जाते समय अल्प प्रवास के लिए आगमन हुआ। इस अवसर पर कुंवर शैलेश सिंह सहित अनेक भक्तों ने स्वामी जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने भक्तों को अपने उदबोधन में कहा कि जीवन मे ईश्वर की भक्ति, दान एवं अच्छे कर्मों की बदौलत ही सफलताएं मिलती है एवं हमारे संकट टलते है। उन्होंने कहा कि इस संसार मे बिना किसी लोभ के हम सभी को धार्मिक कार्यो में सहयोग करना चाहिए एवं दूसरों को भी अच्छे कार्यो को करने का संदेश देना चाहिए। श्री स्वामी जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार होना जरूरी है। अपने घर के छोटे बच्चों को भी हम सभी धार्मिक कार्यो को करने एवं संस्कार सीखने की शिक्षा दें। अंत मे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कौरव महासभा के जिला अध्यक्ष राव पवन सिंह जी सहित अनेक भक्त गणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें