Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

: भौरझिर के हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह सम्पन्न 

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
सना खान खुलरी  भौरझिर के हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह सम्पन्न  नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)- आज हायर सेकेंडरी स्कूल भौरझिर में साइकिल वितरण समारोह में पधारे तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय विश्वनाथ सिंह जी पटेल तथा ग्राम भौरझिर के वरिष्ठ चौधरी विजय सिंह जी, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह कौरव (मोनू भैया),बच्चू लाल बड़कुर, पंडित ऋषि पचौरी,छोटा राजा पटेल,रणधीर सिंह पटेल, चौधरी रामकुमार एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकार महोदय जी, प्रिंसिपल महोदय तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई शाला परिवार की ओर से उपस्थित जनों का स्वागत किया गया साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक जी ने बोलते हुए कहा कि यह हमारी सरकार की अच्छी योजना है उन्होंने स्कूल बाउंड्री के लिए रुपए 2 लाख की राशि तथा भौरझिर पंडित सुदामा जी के घर के सामने से हायर सेकेंडरी स्कूल तक सी.सी सड़क हेतु 3, लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की साइकिल वितरण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह (मोनू भैया), चौधरी विजय सिंह व चौधरी राजकुमार कौरव ने भी अपनी बात रखी सभी का आभार स्कूल परिवार द्वारा किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी प्रतीक्षा कौरव द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें