Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

: गाडरवारा,68 वी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के मैचों को देखने लग रही है भीड़ मेचों मे खिलाडी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीमों को दिला रहे जीत

Aditi News Team

Tue, Nov 5, 2024
68 वी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के मैचों को देखने लग रही है भीड़ मेचों मे खिलाडी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीमों को दिला रहे जीत गाडरवारा। नगर के रूद्र मैदान मे जारी 68 वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी है जिसमें मैचों का आनंद लेने लोग आ रहे है। इसमें खास बात यह है कि नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र छात्राएँ भी मैच देखने मैदान पर आ रहे है। https://www.youtube.com/live/XEbHLYNkfoA?si=L2P-Q-rSrSncS4rE उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली 17 वर्षीय बालक/ बालिका आयु वर्ग की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर व जबलपुर संभाग के खिलाड़ी और ऑफीशियल्स भाग लें रहे हे। बीते मंगलवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन सुबह एवं देर शाम को तक बालक एवं बालिका आयु वर्ग मे विभिन्न संभागों के मध्य अनेक मैच खेले गए जिनमे छात्र छात्राओ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को मैच जिताया। तीसरे दिन तक खेले गए मेचों के पहले पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष नपा जिनेश जैन,एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे सहित समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों गणमान्य नागरिकों,समाजसेवी मुकेश बसेडिया सहित पत्रकारों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मेचों का आनंद लिया। तीसरे दिन संपन्न हुए मेचों मे बालक वर्ग मे ग्वालियर ने नर्मदापुरम, सागर ने इंदौर, रीवा ने जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल ने शहडोल संभाग, उज्जैन ने इंदौर, ग्वालियर ने सागर संभाग, जबलपुर ने शहडोल, भोपाल ने जनजातीय कार्य विभाग, सागर ने नर्मदापुरम, उज्जैन ने ग्वालियर को हराया। बालक वर्ग के पूल A मे रीवा प्रथम, भोपाल दूसरे स्थान पर रहा, पूल B मे उज्जैन प्रथम एवं ग्वालियर दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार बालिका वर्ग के अंतर्गत खेले गए मैचो मे इंदौर ने शहडोल, रीवा ने नर्मदापुरम, उज्जैन ने ग्वालियर, भोपाल ने जनजातीय कार्य विभाग, रीवा ने सागर, नर्मदापुरम ने शहडोल, जबलपुर ने भोपाल, ग्वालियर ने जनजातीय कार्य विभाग, इंदौर ने नर्मदापुरम, सागर ने शहडोल, उज्जैन ने जनजातीय, जबलपुर ने ग्वालियर को हराया । बालिका वर्ग के पूल A मे रीवा प्रथम एवं इंदौर दुसरे, पूल B मे जबलपुर संभाग प्रथम, उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा। इस प्रकार बालक वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल रीवा एवं ग्वालियर,दूसरा सेमीफाईनल उज्जैन एवं भोपाल संभाग एवं बालिका वर्ग मे प्रथम सेमीफाइनल रीवा व उज्जैन, दूसरा सेमीफाइनल जबलपुर एवं इंदौर के मध्य खेला जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्योहार ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता आयोजन से जुडी व्यवस्थाओ का अवलोकन कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। प्रतियोगिता के मेचों मे कामेंट्री शिक्षको राजेश गुप्ता, अर्पणा ब्राउन एवं सुनील सोनी द्वारा की गईं। प्रतियोगिता के आयोजन मे फील्ड आफिसर सुश्री चंदा सोनी, समन्वयक मनीष कटारे, देवेश वैध, अनुज जैन, मुकेश पटैल, विक्रम शर्मा, अनुज जैन सहित अनेक आफिसियल्स एवं कर्मचारियों का सहयोग निरंतर मिल रहा है। प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आज 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा

Tags :

जरूरी खबरें