Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: कलेक्टर ने नरसिंहपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण योजनाओं, गतिविधियों और अभियानों की प्रगति के बारे में ली जानकारी

Aditi News Team

Wed, Nov 27, 2024
कलेक्टर ने नरसिंहपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण योजनाओं, गतिविधियों और अभियानों की प्रगति के बारे में ली जानकारी नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने नरसिंहपुर विकासखंड के आने वाले विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएँ जानी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम पंचायत लिघारी के ग्राम खापा में निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत जिला संयोजक जनजातीय कार्यविभाग से योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यहाँ आयोजित कैम्पों के माध्यम से आज ही पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये।   ग्राम पंचायत लिघारी में कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम रोजगार सहायक श्री नीलेश मेहरा की सेवा समाप्ति और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि यहाँ हैंडपंप के सुधार की आवश्यकता है।इस पर उन्होंने लिए पीएचई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये।   कलेक्टर ने ग्राम लवेरी में ग्रामीणों से हुए संवाद में उन्हें अपनी जमीन पर खेत- तालाब का निर्माण करने प्रोत्साहित किया और इससे होने वाले फ़ायदे के बारे में बताया। ग्राम पंचायत डुडवारा में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। यहां बताया गया कि 16 आयुष्मान कार्ड बनाना शेष है। इस पर कलेक्टर ने शेष आयुष्मान कार्ड जल्द बनाने के निर्देश दिये। ग्राम डुडवारा के लिए छात्रावास का प्रस्ताव बनाने के निर्देश जिला संयोजक जनजातीय कार्यविभाग को मौक़े पर दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि यहां के सभी स्कूलों की मरम्मत की जाये।   इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, एसडीएम, सीईओ जनपद, अन्य जिला अधिकारी, मैदानी अमला और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें