Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: कलेक्‍टर एवं एसपी ने गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्‍नबी की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में बैठक लेकर दिये आवश्‍यक निर्देश

Aditi News Team

Sat, Aug 30, 2025
कलेक्‍टर एवं एसपी ने गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्‍नबी की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में बैठक लेकर दिये आवश्‍यक निर्देश कलेक्टर दीपक सक्‍सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने आज गणेश विसर्जन की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर कलेक्‍टर सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि परम्‍परागत रूप से जिन स्‍थानों पर गणेश विसर्जन किया जाता है, वहां की संपूर्ण व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लें ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो। नगर निगम लाईटिंग व रैलिंग की व्‍यवस्‍था करें। साथ ही कहा कि गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी में ही करना सुनिश्चित करें, क्‍योंकि श्राद्धपक्ष में विसर्जन को अच्‍छा नहीं माना जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विसर्जन के दौरान दो से ज्‍यादा डीजे न हो और जरूरत से ज्‍यादा डेसीबल पर यदि डीजे बजते हैं तो उन पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान कलेक्‍टर सक्‍सेना व एसपी उपाध्‍याय ने ईद मिलादुन्‍नबी की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में भी चर्चा कर कहा कि शांति समिति की बैठक के दौरान व्‍यवस्‍थाओं को लेकर जो सुझाव आये थे उनका अमल करना सुनिश्चित किया जाये। सभी संबंधित अधिकारी पिछले वर्षों की भांति तैयारियों का जायजा लें और व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें