Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: बृज बिहारी सरकार का गो अभयारण्य आगमन

Aditi News Team

Thu, Aug 21, 2025
बृज बिहारी सरकार का गो अभयारण्य आगमन सुसनेर/20 अगस्त, जनपद में क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक गो ऋषि पूज्य दत्त शरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में पूज्य बृज बिहारी सरकार का आगमन हुआ । पूज्य बृज बिहारी सरकार ने गो अभयारण्य में पधारकर भगवती गोमाता की पूजन एवं आरती कर अभ्यारण्य में विराजित 7000 से अधिक गौमाताओं के दर्शन कर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम के बालकों को आशीर्वाद दिया गौरतलब है कि पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार 90 दिवसीय गो रक्षा जागरण यात्रा के माध्यम से 10 हजार गांवों में गांव गांव तक जाकर गोमाता को ग्राम माता घोषित करने के लिए यात्रा निकाल रहें है और आगामी गोपाष्टमी के पुण्य पर्व पर गायमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए एक विशाल यात्रा मध्यप्रदेश के जबलपुर से भोपाल जाकर मुख्यमंत्री मोहन जी यादव से गायमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए मांग करेंगे ,उसी के तहत उनकी गो रक्षा जागरण यात्रा राजस्थान की पावन धरा अघोर पशुपति पीठ धोलागढ धाम सलुम्बर राजस्थान में तीन दिवसीय महा दरबार में जाने से पूर्व गो अभयारण्य में भगवती गोमाता के दर्शन हेतु पधारे थे ।

Tags :

जरूरी खबरें