Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: भजन संध्या का आयोजन संपन्न

Aditi News Team

Fri, Apr 4, 2025
भजन संध्या का आयोजन संपन्न गाडरवारा l मां अन्नपूर्णा दरबार समिति बोदरी रोड गाडरवारा एवं श्री संकट मोचन हनुमान रामायण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस भगवान खाटू श्याम के भजनों का आयोजन किया गया जिसमें श्री गोपाल शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी गई l इस दौरान भगवान खाटू श्याम का दरबार भी सजाया गया तथा ज्योति भी जलाई गई जिसका उपस्थित सभी धर्म प्रेमी जनों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया l मां अन्नपूर्णा दरबार समिति द्वारा प्रति वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते रहते हैं l उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह के सुपुत्र श्री राव अनुज प्रताप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर योगेश कौरव, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय एवं विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती आरती कमलेश विश्वकर्मा उपस्थित रही l नवरात्रि के चलते मां अन्नपूर्णा दरबार में मातारानी की ज्योत भी जल रही है l यहां रोजाना 8:30 बजे मातारानी की आरती होती है तथा प्रतिदिन दरबार में ही कन्या भोज कराये जा रहे हैं l आगामी 6 अप्रैल रविवार को मातारानी के दरबार में विशाल भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा l उक्त कार्यक्रम में विनोद शुक्ला, हरनारायण राजपूत, हरगोविंद शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, विकास शुक्ला, अजय शर्मा, राजेन्द्र मेहरा, कुंजीलाल पटेल, हरिराम वर्मा, वीरेंद्र साहू, मनोज विश्नोई, रामगोपाल विश्वकर्मा, अरविन्द ढीमोले, संतोष पुरी, संतोष बदकूर, मनोज वर्मा, नीलेश पटेल,अक्कू राय, राहुल शर्मा, शिवांश साहू, सुदर्शन पटेल, रोहित राय, भुवन पटेल, बब्बू पुरी, सत्यम पटेल, प्रहलाद श्रीवास, नारायण रजक, भागचंद सराठे के अलावा सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें