Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: शासकीय माध्यमिक स्कूल सुर्रेवानी के एक शिक्षक बलदेव अमरोदे की सोच से पालक व बच्चे खुश नजर आ रहे है

Aditi News Team

Sat, Aug 2, 2025
शासकीय माध्यमिक स्कूल सुर्रेवानी के एक शिक्षक बलदेव अमरोदे की सोच से पालक व बच्चे खुश नजर आ रहे है अदिति न्यूज शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा ( बिछुआ) जिला छिन्दवाड़ा के ग्रामीण अंचलों में लगने वाला स्कूल सुर्रेवानी में है वह का नजारा कुछ अलग ही है। एक ओर जहां सरकारी शिक्षक स्कूल समय पर जाने से और समय से पहले बंद करने में नहीं कतराते वही बिछुआ ब्लॉक के मोया संकुल में एक सरकारी मिडल स्कूल ग्राम सुर्रेवानी में है यहां स्कूल समय से 5 से 10 मिनट पहले लग जाता है और समय से 10 मिनट बाद ही बंद होता है। इसकी वास्तविकता जानने के लिए ग्रामीणों से पता करने पर मालूम हुआ कि यहां 2 स्थाई शिक्षक ( नारायण मरकाम तथा बलदेव अमरोदे) और एक अतिथि शिक्षक कार्यरत है। जिनमे से एक शिक्षक बलदेव अमरोदे जो कि अभी जून में ही यहां पदस्थ हुए हैं जिनके आने से शाला में बहुत बदलाव हुआ है। जो बच्चा स्कूल नहीं आता उसको स्कूल लाने के लिए बलदेव अमरोदे उनके घर ही पहुंच जाते हैं ,उनके माता-पिता को समझाते हैं कि बच्चे को स्कूल भेजना कितना आवश्यक है। अमरोदे द्वारा प्रतिमाह पेरेंट्स मीटिंग अनिवार्य रूप से बुलाई जाती है और मीटिंग में पेरेंट्स के साथ मिलकर बच्चों के बारे में चर्चा की जाती है। जो पेरेंट्स मीटिंग में नहीं आ पाते हैं उनसे दूसरे अथवा तीसरे दिन बुलाया जाता है। बच्चों की आवश्यकता अनुसार उनको जिस भी अध्ययन सामाग्री की आवश्यकता होती है अमरोदे द्वारा बच्चों को वह स्वयं के खर्च पर उपलब्ध करवा दी जाती हैं। पालकों द्वारा मालूम हुआ कि बच्चों को कापियां,डेली डायरी दी गई है और एक बच्चा जो कि मातृहीन है और वृद्ध दादा दादी पर आश्रित है उसको श्री अमरोदे द्वारा 2 जोड़ी कपड़े भी दिए गए हैं। और स्कूल में बच्चों की सौ फीसदी उपस्थिति के लिए अमरोदे द्वारा एक योजना चलाई जा रही है कि जो बच्चा माह में सौ प्रतिशत उपस्थित रहेगा और उस माह के मासिक मूल्यांकन में पास हो जाएगा तो उसको दो सौ रुपये माह उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार स्वरुप दी जाएगी। काश ऐसे ही शिक्षक हर शाला में हो जाए तो शायद शासकीय शालाओं की स्थिति में सुधार होगा।

Tags :

जरूरी खबरें