Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर,रपटा, पुल, पुलिया पर पानी होने पर रास्ता पार नहीं करने की अपील स्थानीय रहवासी एवं श्रद्धालु बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सतर्कता बरतें सतधारा पुल व बरमान घाट का जायजा लेने पहुंची कलेक्टर

Aditi News Team

Wed, Aug 7, 2024
रपटा, पुल, पुलिया पर पानी होने पर रास्ता पार नहीं करने की अपील स्थानीय रहवासी एवं श्रद्धालु बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सतर्कता बरतें सतधारा पुल व बरमान घाट का जायजा लेने पहुंची कलेक्टर नरसिंहपुर।जिले में हो रही लगातार बारिश को दृष्टिगृत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बुधवार को सतधारा पुल एवं बरमान घाट जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने यहां मौजूद नायब तहसीलदार श्री विक्रम ठाकुर व राजस्व विभाग के अमले को निर्देश देते हुए कहा कि नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखें और स्थानीय लोगों से सम्पर्क में रहें। नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव की स्थिति होने पर स्थानीय रहवासियों एवं नर्मदा नदी दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि नदी- नालों, पुल- पुलियां एवं रपटों पर पानी होने पर लोगों को उनके समीप जाने से रोकने के लिए पर्याप्त दूरी पर वेरीकेडिंग लगाई जाये। साथ ही ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां स्थानीय प्रशासनिक अमले की ड्यूटी लगाई जाये।   विदित है कि बरगी जलाशय से भी पानी छोड़े जाने पर नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में इस आशय की मुनादी भी करवाई जाये एवं इसकी पूर्व सूचना प्रचारित की जाये। कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि नदी के तटों पर दुकानें संचालित न हो। यहां सुरक्षा के सभी पुख्ता के इंतजाम किये जायें।

Tags :

जरूरी खबरें