Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

: गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण होने पर हुई कार्यवाही

Aditi News Team

Fri, Oct 25, 2024
गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण होने पर हुई कार्यवाही नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग नरसिंहपुर की जांच दल द्वारा विशेष अभियान बुधवार व गुरूवार को चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भरे एवं खाली गैस सिलेंडरों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।   अभियान के दौरान गुरूवार 24 अक्टूबर को जांच दल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर श्री शिवकुमार पाडेय व श्री रामनारायण दीक्षित और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेली श्री सौरभ राय ने ग्राम बचई स्थित महेश स्टूडियो से घरेलू 14.2 किलोग्राम के 9 भरे, 5 खाली व 5 किलोग्राम के 3 खाली गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण पाया गया।   इसी प्रकार बुधवार 23 अक्टूबर को जांच दल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चांवरपाठा श्रीमती रंजना सिंह व करेली श्री रामनाराण दीक्षित, राजस्व विभाग के पटवारी श्री प्रेम पटेल एवं श्री ऋषि पुरोहित द्वारा खेरोनिया ट्रेडर्स के बाजू में भामा रोड तेंदूखेड़ा में प्रमोद जैन के निवास स्थान से घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के 13 नग भरे, 6 खाली एवं गैस रिफिलिग मशीन एक नग का अवैध भंडारण पाया गया।   उक्त गैस सिलेंडरों को जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/ 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें