Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: किसानों की लापरवाही से जहरीला पानी पीने से 7-8 गोवंश ने अपने प्राण गवाएं

Aditi News Team

Mon, Jul 14, 2025
किसानों की लापरवाही से जहरीला पानी पीने से 7-8 गोवंश ने अपने प्राण गवाएं जिले की सभी चरागाह भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराएं जिला प्रशासन, शिवराज शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ग्वाल सेवा संघ पिड़ावा/14 जुलाई,जिले के पिडावा उपखंड क्षेत्र के डोला ग्राम पंचायत के बोरदा ग्राम में आज किसान की लापरवाही से 7-8 गोवंश के प्राण चले गए है । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक किसान ने अपने खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल में दवाई छिड़कर पास ही भरे पानी से अपनी मशीन धोई और उस पानी के पीने से आज सायंकाल 07-08 गोवंश अपने प्राण गंवा चुका है । झालावाड़ जिले के गोप्रेमी सभी किसानों से आग्रह करते है कि वे अपने खेतों में इस प्रकार की जहरीली दवा नहीं। छिड़के साथ ही उस मशीन को सार्वजनिक भरे पोखर में नही धोए साथ ही ग्वाल सेवा संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने जिला कलेक्टर झालावाड़ से मांग कि है कि वे झालावाड़ जिले में जितनी भी चरागाह भूमि है उसे कब्जा मुक्त करवाकर क्षेत्र की गोवंश के गो चारण के लिए खाली करवाएं अगर जिला प्रशासन ने चरागाह भूमि को मुक्त करवाने के कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए तो फिर जिले के गौसेवकों को मजबूरन जन आन्दोलन करना होगा।

Tags :

जरूरी खबरें