Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

यात्रियों गलत दिशा में ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा : मिर्जापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर चुनार रेलवे स्टेशन में कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 की मौत

Aditi News Team

Wed, Nov 5, 2025

उत्तराप्रदेश के मिर्जापुर में आज कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से सोनभद्र से गंगा स्नान के लिए आए 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री गलत दिशा में ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार कर रहे थे, तभी दूसरी ओर से आ रही तेज़ रफ्तार ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। मृतको की संख्या बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। 
सीएम ने घायलों के समुचित उपचार और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं।

जनजागरूकता की अपील...

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैक पार करते समय दिशा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। यह हादसा भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा जागरूकता की कमी की ओर भी इशारा करता है।

Tags :

उत्तराप्रदेश के मिर्जापुर में

कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आए

6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान...

जरूरी खबरें