Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें कचरे को डस्टबिन या कचरा वाहन में डालें, इसके लिए नागरिकों को प्रेरित करें

Aditi News Team

Sun, Aug 3, 2025
अदिति न्यूज नरसिंहपुर सतीश लमानिया प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें कचरे को डस्टबिन या कचरा वाहन में डालें, इसके लिए नागरिकों को प्रेरित करें कलेक्टर श्रीमती पटले ने नगरीय निकाय की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना- शहरी 2.0 के निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। 31 जुलाई 2025 तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने इस अवसर पर नगरीय क्षेत्रों में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या, पूर्ण किए गए आवासों की संख्या तथा प्रगतिरत आवासों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के निर्माण कार्य का लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए, जिससे हितग्राही निर्धारित समय सीमा में आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर सके। आयोजित बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, नगर पालिका एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 के लिए हितग्राहियों का चयन त्रुटिरहित करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों को आवास के किस्त की राशि जारी होने के बाद उसे निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती पटले ने आयोजित बैठक में अमृत 2.0 के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर वॉटर सप्लाई योजना, पार्क निर्माण कार्य तथा वॉटर बाड़ी रिजुवेशन के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने वॉटर सप्लाई योजनांतर्गत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कायाकल्प योजनांतर्गत सड़कों का उन्नयन और अतिक्रमण हटाने तथा सीवर के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री अद्योसंरचना के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नरसिंह तालाब और चिल्ड्रन पार्क का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।   कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संजीवनी क्लीनिक को संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद/ विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माण कार्यों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग कर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर एनटीपीसी सीएसआर मद के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती पटले ने वर्षाकाल में नगरीय क्षेत्रों के नालों की साफ- सफाई तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों की समीक्षा की। नालों की साफ- सफाई करने, बाढ़ क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा अतिवर्षा व बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए राहत शिविरों का स्थल चयन के संबंध में समीक्षा की गई। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।   कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को साफ- सफाई के लिए प्रेरित करने और घरेलू कचरा हमेशा कचरा वाहन या डस्टबिन में डालने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में गंदगी व कचरा फैलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने को कहा, जिससे नगरीय क्षेत्र स्वच्छ और साफ- सुथरा रहे। कलेक्टर श्रीमती पटले ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने- अपने नगरीय क्षेत्रों में प्रात: काल नियमित रूप से भ्रमण करने तथा साफ- सफाई की व्यवस्था देखने के निर्देश दिए। आयोजित बैठक में नगरीय क्षेत्रों के जर्जर भवन, अत्याधिक पुरानी बिल्डिंग और क्षतिग्रस्त भवनों पर कार्रवाई करने को कहा गया, जिससे इन भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न घटे। कलेक्टर श्रीमती पटले ने आयोजित बैठक में खनिज विभाग, डीएमएफ, सीवरेज प्रोजेक्ट तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की।

Tags :

जरूरी खबरें