Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: कुण्डलपुर में भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर हुआ भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया 

Aditi News Team

Thu, Jul 31, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुण्डलपुर में भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर हुआ भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया  कुंडलपुर दमोह ।पूज्य बड़े बाबा की अतिशय स्थली, श्रीधर केवली भगवान की निर्वाण भूमि , महान् तपोनिधी आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज की तपस्थली ,सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महासमाधिधारक, संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से जैनधर्म के तेइसवें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, बड़े बाबा के आजू-बाजू में विराजित दोनों श्री पार्श्वनाथ भगवान जी का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक भगवान श्री पारसनाथ के श्री चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,पूज्य बड़े बाबा की शांतिधारा, भगवान पारसनाथ की शांतिधारा, निर्वाण लाडू, छत्र, चंवर, आरती करने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री सत्येंद्र हिमांशु मीनाक्षी अभिषेक जैन परिवार रोहतक ,डॉ. विकास डॉ. मेहुल अरुण फरीदाबाद ,जयकुमार नीरज कुसुम आदित्य जैन परिवार बाड़ी बरेली, प्रेमचंद यतीन्द्र श्वेता परिवार जबलपुर ,दिनेशचंद्र शुभम अमित मुरार, ऋषभ मंगल जैन पुसद, शौर्य श्वेता मुकेश अक्षत परिवार जबलपुर, प्रदीप अमिता नितिन प्रवेश परिवार शाहदरा दिल्ली, आकाश संजय जैन आगरा, अजय नीता आकाश प्रियंका मनोज परिवार टिकैतनगर, विजय ज्ञानचंद जैन महुआ भीलवाड़ा, अमित प्रेमचंद जैन देवपुरा, महेंद्र चमेली पंकज नीरज परिवार टोंक राजस्थान, उषा सचिन प्रतीक जैन परिवार सूरत, लक्ष्मी चंद अमर सविता अतिशय वैभव अमेरिका राजेंद्र सरिता दमोह के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अभिषेक करने का सौभाग्य पाया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा एवं पारसनाथ भगवान की संगीतमय महाआरती हुई। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के महामंत्री इंजी.आरके जैन ,धार्मिक आयोजन मंत्री अजय जैन निरमा, कस्तूरचंद जैन,इंजी. अमर सेठ ,परसोत्तम जैन आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त तीर्थ यात्रियों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें