Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: गाडरवारा में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Aditi News Team

Fri, Apr 11, 2025
गाडरवारा में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा गाडरवारा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के युवा दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल दिन शनिवार को किया जा रहा है। यह भव्य शोभायात्रा सायंकाल 4 बजे नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर खप्पड़ वाले दादा दरबार से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी गल्ला मंडी हनुमान मंदिर में समापन होगी।शोभायात्रा में विश्व विख्यात तांत्रिक अघोरी योगी चंचलनाथ जी का आगमन होने जा रहा है।इस वर्ष महाकुंभ के दिव्य दर्शन, त्रिवेणी संगम जल का वितरण ,कुबेर पोटली का वितरण, असंख्य सिद्ध रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।शोभायात्रा में बिभिन्न प्रकार की झांकियां, शिवगर्जना ढ़ोल, मातृशक्ति अखाड़ा, माँ गंगा की अदभुत झाँकी, आदि शोभायात्रा में देखने मिलेंगे। युवा दल ने समस्त धर्म प्रेमी जनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करे।

Tags :

जरूरी खबरें