Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: सिहोरा,ढीमरखेड़ा के 23 जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा में पारित किया सिहोरा जिला का प्रस्ताव ग्राम पंचायत उमरियापान ने भी दी सहमति राज्य सरकार को भेज सिहोरा जिला बनाने की रखी मांग

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
अनिल जैन,सिहोरा  ढीमरखेड़ा के 23 जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा में पारित किया सिहोरा जिला का प्रस्ताव ग्राम पंचायत उमरियापान ने भी दी सहमति राज्य सरकार को भेज सिहोरा जिला बनाने की रखी मांग सिहोरा -सिहोरा को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।सिहोरा नगरपालिका,सिहोरा भाजपा मंडल के बाद अब कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के जनपद सदस्यों ने सामान्य सभा में सिहोरा जिला का प्रस्ताव पारित कर सिहोरा जिला के पक्ष में मजबूत दाव खेला है। जनपद सदस्यों ने अपने निर्णय की प्रति राज्य शासन को भेज सिहोरा को जिला बनाने की मांग की है।वहीं ग्राम पंचायत उमरियापान ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पास कर उमरियापान को सिहोरा जिला का हिस्सा बनाने की लिखित सहमति दी है। विदित हो कि ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे सहित कुल 23 जनपद सदस्य हैं ।विगत दिवस जनपद पंचायत की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता संतोष दुबे ने समस्त जनपद सदस्यों की सामान्य सभा की बैठक आहूत की जिसमें सभी सदस्यों ने ढीमरखेड़ा से कटनी जिला मुख्यालय अधिक दूरी और यातायात के साधनों की कमी को सामने रख ढीमरखेड़ा के लिए सिहोरा जिला बनाया जाना सर्वोत्तम है ऐसा निर्णय लिया ।पूर्व में भी 2001 में संपूर्ण ढीमरखेड़ा को सिहोरा जिला में शामिल करने का राजपत्र भी प्रकाशित हुआ था। इनका कहना है - "ढीमरखेड़ा भले ही पिछले 21 वर्षो से कटनी जिले का हिस्सा हो पर आज भी पूरे ढीमरखेड़ा के लिए सिहोरा ही मुख्य बाजार और संबंधों का क्षेत्र है।सिहोरा जिला बनाने और ढीमरखेड़ा विकासखंड को सिहोरा जिला में शामिल करने का हमने प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया है। श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, अध्यक्ष,जनपद पंचायत, ढीमरखेड़ा उमरियापान से कटनी 41 किमी है,सीधा मार्ग भी नही है जबकि सिहोरा 20 किमी है।उमरियापान का जन जन सिहोरा जिला का पक्षधर है। अटल ब्यौहार,सरपंच ग्राम पंचायत उमरियापान

Tags :

जरूरी खबरें