Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: भोपाल,सभी अकादमी के लिए एसओपी तैयार करें - खेल मंत्री

Aditi News Team

Thu, Sep 23, 2021

भोपाल,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खेल अकादमियों के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि यदि खिलाड़ी पोस्ट कोविड के बाद राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, तो उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप एसओपी तैयार करें। खेल मंत्री बुधवार को भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोटर्स अकादमी में सेलिंग गेम की गतिविधियों की समीक्षा कर रही थीं।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि इसके अलावा प्रशिक्षकों की आवश्यकताओं, प्रत्येक अकादमी के सपोर्ट स्टाफ आदि के लिए भी अलग एसओपी तैयार करें। उन्होंने कहा कि इससे दक्षता, गुणवत्तापूर्ण आउटपुट और प्रदर्शन में एकरूपता हासिल होगी। श्रीमती सिंधिया ने सेलिंग अकादमी के प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों की डाइट, बोट, अन्य सहायक उपकरणों, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी, टेलेन्‍ट सर्च आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर एशियन सेलिंग फेडेरेशन के अध्यक्ष श्री मालव श्रॉफ, प्रमुख सचिव खेल श्री गुलशन बामरा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, न्यूट्रिनिस्ट सुश्री आराधना शर्मा, स्पोर्ट्स साइंस सेन्टर के चीफ डॉ. जिन्स थॉमस मैथ्यू, म. प्र. वॉटर स्पोर्ट्स सेलिंग के चीफ कोच श्री जी एल यादव। उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें