Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: भारतीय नौसेना को चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'वेला' सौंपी गई

Aditi News Team

Tue, Nov 9, 2021

भारतीय नौसेना को परियोजना-75 की चौथी पनडुब्बी, यार्ड 11878 को 09 नवंबर, 2021 को सौंपी गई। परियोजना-75 में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का निर्माण शामिल हैं। इन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के मेसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में किया जा रहा है। 06 मई, 2019 को पनडुब्बी 'वेला' का जलावतरण किया गया था। इसने कोविड प्रतिबंधों के बावजूद हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी प्रमुख पत्तन और समुद्री परीक्षणों को पूरा कर लिया है। इन पनडुब्बियों में से तीन पहले से ही भारतीय नौसेना के अभियान में शामिल हैं।

पनडुब्बी निर्माण एक जटिल गतिविधि है, क्योंकि सख्त गुणवत्ता की जरूरत वाले सभी उपकरणों को छोटा करने की आवश्यकता होती है। इससे पनडुब्बी निर्माण में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं। एक भारतीय यार्ड में इन पनडुब्बियों का निर्माण 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक और कदम है।

जल्द ही इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा व भारतीय नौसेना की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(4)9BYM.jpeg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)D2S8.jpeg

Tags :

जरूरी खबरें