Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिंहपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा निकाला गया फलेग मार्च, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिलायी गयी शपथ।

Aditi News Team

Sun, Oct 31, 2021


नरसिंहपुर |उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त अवसर पर पुलिस लाईन नरसिंहपुर में जिला पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शपथ वाचन किया गया जिसमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा अनाये रखने हेतु संकल्प के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो को संभव बनाने की भी शपथ दिलायी गयी।
शपथ वाचन के उपरान्त जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष से मेन रोड होते हुये सुभाष पार्क से वापस पुलिस कंट्रोल रूम तक फलेग मार्च निकाला गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक दिनेश बैन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें