Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: किसान आंदोलन के 17 वें दिन जाम आंदोलन जारी, किसानों ने कई टोल प्लाजा किए बंद

Aditi News Team

Sat, Dec 12, 2020

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ में प्रदर्शन कर रहे किसानो के आंदोलन का आज 17 वां दिन है। तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं और आंदोलन तेज कर रहे हैं। किसानों ने हरियाणा के कई इलाकों में टोल प्लाजा बंद कर दिया है और उसे आईने-जाने के लिए फ्री कर दिया है। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग को भी बंद करने की कोशिशों के तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। फरीदाबाद में किसानों के आंदोलन को देखते हुए 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, प्रदर्शनकारी पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है।

सरकार की ओर से किसानों को मनाने की अब तक की सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुई हैं । हालांकि, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान यूनियनों से सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया है उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

Tags :

जरूरी खबरें