Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: कहीं आपके पास तो नहीं है 2000 रू का नोट क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रु.के नोट को चलन से वापस लेने का बड़ा फैसला किया

Aditi News Team

Fri, May 19, 2023
भारतीय रिजर्व बैंक की बैंकों को सलाह तत्काल प्रभाव से 2000 रु. मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें आरबीआई ने फैसला लिया है कि अब 2000 के नोट अब चलन में नहीं होंगे और 30 सितंबर 2023 के बाद ये नोट बैंक के सरकूलेशन से भी हट जाएंगे ।  इस फैसले का ये मतलब है कि इस नोट को बंद करने के क्रम में पहला कदम जरूर उठा लिया गया है। अभी आप मार्केट में चाहें तो इससे लेनदेन कर सकेंगे, लेकिन ये सच है कि अगर आपके पास ये नोट हैं तो इसे आराम से बैंक को लौटा दें और दूसरे नोट ले लें । हालांकि, 2000 का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा, आरबीआई के फैसले के बाद दो सवाल यह हैं कि क्या आने वाले दिनों में ये नोट बंद हो जाएंगे इसके लिए आपको क्या करना चाहिए। 2000 रू. का नोट बदलने के लिए आप 30 सितंबर 2023 तक किसी भी बैंक के ब्रांच में जाकर लाल रंग के 2000 रू. के नोट को बदल सकेंगे। ये नोट 23 मई से किसी भी बैंक में बदले या जमा किए जा सकेंगे। एक बार में मात्र 20000 रुपए बदले या बैंक में जमा किए जा सकेंगे तथा आरबीआई की 19 शाखाओं में भी नोट्स बदले जा सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें