Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: आंधी से स्कूल की छत उड़ी

Aditi News Team

Sun, May 28, 2023
  पचमढ़ी संवाददाता पचमढ़ी, 28/05/2023 शाम 4 बजे आंधी-तूफान से नगर के शासकीय सी एम राइस शाला की छत उड़ गई है। स्कूल के टीन की चादर वाली छत उड़ जाने से स्कूल पूरी तरह से खुला हो गया। यह अब इस स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवम स्टाफ के साथ-साथ शाला के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन गई है। घटना शाम 4-5 बजे के मध्य है। इस समय स्कूल बंद था और शाला में ड्यूटी पे केवल गार्ड उपस्थित था। जिससे किसी तरह की अनहोनी एवं दुर्घटना नहीं हुई। पचमढ़ी साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि घटना की जानकारी माननीय कलेक्टर महोदय को दी जाएगी वा शीघ्र ही स्कूल की मरम्मत कर इसे शिक्षण हेतु तैयार किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों के शिक्षण पर प्रभाव न पड़े। इस प्राकृतिक आपदा से स्कूल को लाखो का नुकसान हुआ है जिसका आकलन वरिष्ठ अधिकारीयो के द्वारा किया जायेगा ।

Tags :

जरूरी खबरें