: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश
Fri, Apr 29, 2022
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के संबंध में बुधवार को पुन: समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय पर मंडी रोड का अतिक्रमण हटाने पर एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार को बधाई दी। इसी तरह उन्होंने अच्छा कार्य करने पर नायब तहसीलदार तेंदूखेड़ा श्रीमती नीता कोरी को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिये।
उन्होंने भूसादान महाअभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने श्रीनगर एवं ग्वारीकला में भूसा दान की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने भूसा के लिए राशि एवं भूसा दान में सहयोग करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की ग्राम पंचायत पाली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत नरसिंहपुर को पंचायत राज पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत को बधाई दी।
: ऑनलाइन शिविर का किया गया आयोजन
Thu, Apr 7, 2022
ऑनलाइन शिविर का किया गया आयोजनगाडरवारा / जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीमती आशा गोधा के आदेशानुसार सचिव जिला प्राधिकरण श्री संजय गुप्ता न्यायाधीश महोदय एवं प्राधिकरण अधिकारी राकेश सक्सेना जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीचली जनपद की ग्राम पंंचायत सीरे गांव में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल पोषण आहार समय पर टीकाकरण वेक्सीनेसन कराने बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी एवं न्यायालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें पीएलवी रामकृष्ण राजपूत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर। परिवहन नियमों के उल्लंघन पर दो वाहन जब्त
Tue, Apr 5, 2022
परिवहन
नियमों के उल्लंघन पर दो वाहन जब्त
नरसिंहपुर, 05 अप्रैल 2022.
कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा ओव्हर लोड डम्फर वाहन क्रमांक एमपी 38 एच 2009 को जब्त कर सुआतला थाने में रखा गया है। साथ ही मोटर यान कर बकाया होने पर डम्फर वाहन क्रमांक एमपी 09 केबी 3744 को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। इन प्रकरणों में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।