Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा में ईदुल अजहा का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया : हजारों लोगों ने नमाज अदा की देश मैं अमन,चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआये मांगी

Aditi News Team

Fri, May 29, 2026

गाडरवारा में ईदुल अजहा का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया

हजारों लोगों ने नमाज अदा की

देश मैं अमन,चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआये मांगी

गाडरवारा । ईदगाह में ईदुल अजहा बकरा ईद की नमाज में हजारों लोगों ने सजदा कर रब को याद कर खुशनुमा अंदाज में मोहब्बत का पैगाम देते हुए एक दूसरे से गले मिलकर ईद का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया । ईद के मौके पर नगर में गंगा जमुना तहजीब नजारा देखने को मिला सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नगर में ईदुलअजहा बकरा ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय ने खुशनुमा अंदाज में एकता भाईचारे के साथ मनाया । दिन भर नगर में ईद की बधाई का सिलसिला जारी रहा, राजीव वार्ड स्थित ईदगाह में सुबह 7,30 बजे सामूहिक से ईद की नमाज हाफिज व कारी जुबेर आलम साहब द्वारा अदा कराते हुए अहले वतन की तरक्की खुशहाली,अमनो अमान के लिए दुआ मांगी । नमाज व दुआ के बाद मुस्लिम भाईयो ने ईदगाह मे एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी । इसके पश्चात सभी लोग कब्रिस्तान पहुचे ओर वहा पर मरहूमो की कब्र पर फूल खुशबू पेश कर उनकी मगफिरत के लिए दुआएं की । ईदगाह के सामने का मंजर काफी हसीन लग रहा था सभी लोग नए व स्वच्छ लिबास में मोहब्बत के साथ ईद की मुबारक बात देते हुए दिखाई दे रहे थे । ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे मोहम्मद मजहर ने, छोटी मस्जिद में सुबह 8 बजे हाफिज अब्दुल गफ्फारने, व फैजाने मदीना मस्जिद में 8,30 बजे हाफिज शफीक ने नमाज अदा कराई । बकरा ईद का यह पर्व त्याग, समर्पण के साथ अल्लाह पर भरोसे का प्रतीक माना जाता है । नमाज के उपरांत मुस्लिम भाइयो ने हैसियत के मुताबिक बकरे की कुर्बानिया करना शुरू कर दिया था। शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का मुस्लिम भाइयो ने पालन किया । ईद पर दान पुण्य भी किया गया बकरा ईद सिर्फ जानवर की कुर्बानी करना नही है इसका असली मकसद अपने अंदर की बुराइयों , लालच, घमंड और नफरत की कुर्बानी देना है । ईदगाह के समक्ष प्रशासनिक अधिकारी नमाज के दौरान पूरे समय मौजूद रहे। ईदगाह जाने वाले एवं मस्जिद वाले रास्ते पर यातायात को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम किये गए थे । नगर पालिका परिषद द्वारा भी ईदगाह , कब्रिस्तान व मस्जिदों के आसपास समुचित साफ सफाई की गई थी। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा । ईदगाह में नमाज के बाद जामा मस्जिद प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान ने संबोधित कर ईद की बधाई देते हुए प्रशासन द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति आभार जताया । प्रशासन द्वारा दिये गए सहयोग के प्रति शुक्रिया अदा किया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जामा मस्जिद प्रबंध कमेटी गाडरवारा

जरूरी खबरें