Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी जमीन के नाप के लिए चार साल से परेशान : जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत वीतली की ग्राम पंचायत कार्यालय में आज दोपहर को

Aditi News Team

Fri, May 8, 2026

70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी जमीन के नाप के लिए चार साल से परेशान

जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत वीतली की ग्राम पंचायत कार्यालय में आज दोपहर को हमारे संवाद दाता ने जाकर देखा तो ग्राम पंचायत कार्यालय में रोजगार सहायक तो उपलब्ध थे l पर सचिव के साथ साथ पटवारी भी नहीं थे l कार्यालय के बाहर 70 वर्षीय बुर्जुग अशोक शुक्ला पिछले कई दोनों से अपनी जमीन का नाप कराने के चक्कर में लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे l जब इस भीषण गर्मी में जहां 43 डिग्री तापमान चरम स्थिति में बाहर खड़ा देखा ओर पूछा तो अशोक शुक्ला ने अपनी परेशानी बताते हुए हमारे संवाद दाता से बताया कि में पिछले 4 5 वर्षों से जमीन का नाप कराने के लिए लगातार में ओर मेरी बेटी तहसील करेली कार्यालय का चक्कर लगा थे रहे हैं l कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है l ग्राम के सचिव ग्राम वितली के साथ साथ ग्राम पंचायत सुआतला का प्रभार भी संभाले हुए हैं l दो पंचायतों में सचिव का पद पर रहते हुए अपने अधिकारियों को गुमराह करते हुए आम नागरिकों को भी परेशान करते रहते हैं l रोजगार सहायक से उपस्थिति का रजिस्टर देखने की बात कही तो रोजगार सहायक श्रीवास्तव ने बताया कि उपस्थिति रजिस्टर पंचायत सचिव के ऑफिस में रखा हुआ है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जनपद पंचायत करेली

जरूरी खबरें