Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

नदी में तैरते युवक का शव देखकर क्षेत्र में फैली सनसनी : युवक मेमो ट्रेन से लौट रहा था, तभी श्रीधाम–गोटेगांव के बीच टिकरी के पास ऊमर नदी पुल से नीचे गिर गया

Aditi News Team

Wed, Sep 10, 2025

स्थानीय ग्राम पंचायत सिमरिबडी गांव स्थित ऊमर नदी तट पर उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का शव तैरते हुए देखा। पुल के नजदीक शव दिखाई देने की सूचना तत्काल ग्राम कोटवार द्वारा पुलिस थाना ठेमी व थाना गोटेगांव को दी गई।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

बताया गया कि बीते दो–तीन दिनों से ग्रामीण व रेस्क्यू टीम ऊमर नदी किनारे युवक की तलाश कर रहे थे। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

मृतक की शिनाख्त

मृतक की पहचान अजय ठाकुर (28 वर्ष) पिता रतनलाल कुलस्ते निवासी करकबेल के रूप में हुई। पुलिस व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

जबलपुर से लौटते वक्त हादसा

मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय ठाकुर दो दिन पहले घरेलू कार्य से जबलपुर गया था। वापसी के दौरान वह मेमो ट्रेन से लौट रहा था, तभी श्रीधाम–गोटेगांव के बीच टिकरी के पास ऊमर नदी पुल से नीचे गिर गया। हादसे के तीन दिन बाद उसका शव नदी में मिला। थाना ठेमी पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर ली है। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक का संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से गिर गया।

Tags :

#नरसिंहपुर #अदिति न्यूज #नदी में गिरा युवक

जरूरी खबरें