Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

ट्रॉली बैग में रखा लगभग 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद : जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

Aditi News Team

Sun, Sep 6, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

नशामुक्त नरसिंहपुर की दिशा में नरसिंहपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी

• थाना गाडरवारा अंतर्गत पुलिस टीम ने एक आरोपी के कब्जे से ट्रॉली बैग में रखा लगभग 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

• जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है।

• आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।

• नरसिंहपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश-अवैध नशे के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही- लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद:*

दिनांक 05.09.2026 को थाना गाडरवारा पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अन्य जिले से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम नांदनेर की ओर आ रहा है, जो गांजा किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में है।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नांदनेर स्थित हनुमान मंदिर के पुल के पास प्रभावी घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा कर सफलतापूर्वक उसे अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी को अभिरक्षा में लेने के उपरांत उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में रखे एक ट्रॉली बैग से लगभग 11 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है।

*गिरफ्तार आरोपी -*

• राजेश पिता गोवर्धन राय, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सिंहपुर, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम।

• आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक चौहान, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह एवं परमानंद चौधरी, आरक्षक महेन्द्र वावरिया, दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, यश मेहरा, सृजल भार्गव, रूपेन्द्र चौबे तथा महिला आरक्षक कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें