Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर गोटेगांव में बगासपुर नहर के पास खेत में मिला शव : मृतक की पहचान लेखराम ठाकुर पिता रामकिशन ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी बगासपुर के रूप में हुई

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

नरसिंहपुर गोटेगांव में बगासपुर नहर के पास खेत में मिला शव

नरसिंहपुर जिला के थाना गोटेगांव अंतर्गत ग्राम बगासपुर गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान लेखराम ठाकुर पिता रामकिशन ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी बगासपुर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गोटेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

नरसिंहपुर गोटेगांव से बड़ी खबर

BREAKING NEWS

जरूरी खबरें