Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

विश्व रेडक्रास दिवस पर रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर आयोजित : पीड़ित मानवता की सेवा मे एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा ने स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल मे रक्तदान शिविर

Aditi News Team

Fri, May 8, 2026

विश्व रेडक्रास दिवस पर रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर आयोजित

गाडरवारा। शुक्रवार को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर पीड़ित मानवता की सेवा मे एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब गाडरवारा ने स्थानीय शासकीय सिविल अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में महिला शक्ति ने आगे आकर रक्तदान किया आज श्रीमती मधु मालानी,कु ऋषिता मालानी ने रक्तदान किया वही शिक्षक सुरेंद्र पटेल शिक्षक द्वारा उनकी माता की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। इसके अलावा अमन जैन द्वारा 3 माह में दूसरी बार रक्तदान किया गया। इसी कड़ी में दीपक नोरिया, संतोष कौरव,विकास ठाकुर,अभिषेक कुर्मी,हरनारायण कीर,छोटू कीर, विनोद कौरव पत्रकार सहित पंडित हर्षित एवं अमूल गुप्ता द्वारा मदर्स डे एवं प्रवेश लोधी ने भी रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में अहम योगदान दिया। इस आयोजन में क्लब द्वारा 3 ब्लड प्रेसर मापने की मशीने सिविल अस्पताल को भेंट की गई। साथ ही रोटरी क्लब के निवेदन पर शक्ति शुगर मिल प्रा. लि.के संचालक रोटेरियन विनीत माहेश्वरी समाजसेवी द्धारा डायलिसिस रुम के लिऐ दो टन का एसी भी दिया गया को 3 ब्लड प्रेसर मापने की मशीने भेंट की। इस दौरान शिविर में क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर मिनेन्द्र डागा ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से ही समाजसेवा से जुड़े कार्य करते हुए लोगों की सहायता कर रहा है। क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव मनोज वसा , कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता,अशोक राजपूत,सुनील श्रीवास्तव,शरद मौलासरिया मनीष जयसवाल,मोनू बड़कुर,अमित पटेल,अमन जैन, प्रियांक सोनी, हर्षित वैद्य,राजेश गुप्ता, अमन जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में डॉ उपेन्द्र वस्त्रकार निखिल साहू , अजय घारू सहित अस्पताल एवं ब्लड बैंक स्टॉफ का सहयोग उल्लेखनीय रहा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रोटरी क्लब गाडरवारा

जरूरी खबरें