Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

15 सितंबर को नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविर : श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

Aditi News Team

Tue, Sep 15, 2026

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

15 सितंबर को नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविर

श्रमयोगी मानधन योजना से जुड़ने के साथ होगी कैंसर स्क्रीनिंग और उद्यम पंजीयन की सुविधा

नरसिंहपुर, 14 सितम्बर 2026. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और अन्य पात्र नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में जिले में एक साथ कई पहल की जा रही हैं। इसी उद्देश्य से 15 सितम्बर को जिले के नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र लोगों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, आजीविका उन्नयन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विभिन्न नगरीय निकायों में अलग-अलग स्थानों पर शिविर

15 सितम्बर को जिले के नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अंतर्गत तिलक वार्ड व मुशरान वार्ड के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र में शिविर होगा। नगर पालिका परिषद गाडरवारा में चांवड़ी वार्ड, राधावल्लभ वार्ड व बीजासेन वार्ड के लिए साहू मंदिर में, परिषद चीचली के चंद्रशेखर आजाद वार्ड और नगर परिषद सांईखेड़ा में चंद्रशेखर आजाद वार्ड व पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के लिए शासकीय स्कूल में शिविर आयोजित होगा।

एक शिविर, कई सुविधाओं का लाभ

इन शिविरों में मुख्य रूप से 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र निवासी शामिल होंगे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़े समूह सदस्यों के साथ संबंधित वार्डों के अन्य पात्र नागरिक भी शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। शिविरों में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों का पंजीयन कराया जाएगा। योजना से जुड़ने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी।

गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसमें विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग शामिल होगी। शिविरों में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए उद्यम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना, उनकी आजीविका के अवसरों को मजबूत करना और लखपति दीदी के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें