Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के नगरागमन पर : सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित

Aditi News Team

Sun, Sep 28, 2025

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के नगरागमन पर सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित

"ब्राह्मण प्रारंभ से ही समाज को मार्गदर्शन देने वाला रहा है ,सात्विकता के साथ जीवन जीने वाला रहा है ,हम सब कर्मयोगी बने, कर्मकरना हमारा स्वभाव बनना चाहिए, अच्छे कर्म करने में कमी न करें, कर्मयोगी का सब जगह सम्मान है" उक्तविचार राज्यसभा सांसद एवं जाने-माने विधिवेत्ता पंडित विवेककृष्ण तन्खा ने सर्वब्राह्मण महासभा के द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये। इसके पहले आदि गुरुशंकराचार्य एवं भगवान परशुराम की पूजन के साथ, स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ।

श्री तन्खा ने आगे कहा कि हम दूसरों से अलग हैं यह न मानते हुए सभी के साथ मिलनसारिता और आत्मीयता का व्यवहार होना चाहिए, उन्होंने समाज भवन निर्माण के लिए भविष्य में भी दस लाख रुपए और देने की बात रखते हुए निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नये-नये नवाचार पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी पंडित मैथिलीशरण तिवारी ने भवननिर्माण के प्रति सभी को एवं विशेष रूप से श्री तन्खाजी को बहुत-बहुत साधुवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही हम सफलता के सोपान चढ़ पाएंगे।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण पं महेश अधरुज द्वारा और प्रस्तावना पं अनुपम ढिमोले द्वारा रखी गई, जबकि मुख्यअतिथि का परिचय पं बसंत जोशी द्वारा दिया गया, भवननिर्माण के संदर्भ में इंजीनियर पंअतुल गुबरेले द्वारा भवन कार्ययोजना बताई गई, कार्यक्रम को पं अभिनव ढिमोले, पूर्व विधायक पं नरेशपाठक एवं श्रीमती साधनास्थापक द्वारा भी संबोधित किया गया ।

इस अवसर पर महासभा द्वारा मुख्यअतिथि श्री विवेक तन्खा को स्मृति चिन्ह एवं पूर्व में दिये गये महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभारपत्र भेंट किया गया, आभारपत्र का वचन श्री मधुकांत दुबे द्वारा किया गया और अंत में सभी के प्रति आभार श्री चंद्रकांत शर्मा द्वारा किया गया, मंच का सफल संचालन पंडित सत्यप्रकाश बसेडिया द्वारा किया गया।

मंच पर समाजसेवी पं संतोष शर्मा, पं राजकुमार अरेले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिचा स्थापक, कु अंजू शुक्ला उपस्थित थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्रजनों और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

कल के कार्यक्रम में भवन निर्माण के लिए घोषणाऐं

(1) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय विवेक कृष्ण जी तन्खा ने अपने उद्बोधन में इस बात को रेखांकित किया कि यह जो सहयोग मैंने दिया है इसके बाद भी और भविष्य में अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपए का सहयोग भी भवन निर्माण के लिए आपको प्राप्त होगा।

(2) सेवा निवृत्त शिक्षक और सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री महेश जी अधरुज ने भी 51000 रुपए की घोषणा की।

(3) श्री जयमोहन जी शर्मा प्राचार्य कोड़िया हाई सेकेंडरी स्कूल ने भी 51000 रुपए की घोषणा की।

(4) श्री रमाकांत जी पाराशर टेलीफोन कालोनी सेवानिवृत्त शिक्षक 21000 रुपए की घोषणा की।

(5) श्री राजेश जी तिवारी स्टेशन सेवानिवृत्त शिक्षक 21000 रुपए की घोषणा की।

(6) श्री राकेश जी तिवारी कौड़िया सेवानिवृत्त शिक्षक 21000 रुपए की घोषणा की।

सर्व ब्राह्मण महासभा इस पुनीत अवसर पर आप सभी महानुभावों के द्वारा की गई इन घोषणाओं के प्रति बहुत-बहुत साधुवाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित करती है।

Tags :

गाडरवारा

विवेक कृष्ण तंखा का हुआ स्वागत

सर्व ब्राम्हण महासभा ने किया सम्मान

जरूरी खबरें