Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

करेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी सम्पन्न : समाज की एकता, समरसता और पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

करेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी सम्पन्न

समाज की एकता, समरसता और पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता

करेली नगर स्थित सीताराम माल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायी प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में करेली खंड की पाँचों बस्तियों एवं उपखंड के लगभग 157 ग्रामों से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर, वकील, सी.ए., इंजीनियर, पत्रकार, शिक्षक, विद्यालय संचालक, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, प्रोफेसर, कवि, मातृशक्ति, उद्योग संचालक, किराना एवं अनाज व्यवसायी, सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित विभिन्न समाज बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समन्वय, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाना रहा। गोष्ठी में उपस्थित सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि समाज राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का मुख्य उद्बोधन महाकौशल सह प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख आदरणीय श्री शिव नारायण जी पटैल (निवासी– जबलपुर) द्वारा दिया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने समाज की एकता, संगठन शक्ति तथा पंच परिवर्तन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर नरसिंहपुर जिले के माननीय जिला संघचालक आदरणीय श्री आदित्य मोहन जी पटैल, करेली खंड के माननीय खंड संघचालक श्री विक्रम जी चौहान, महाकौशल प्रांत सह कार्यवाह श्री विनोद जी नेमा, महाकौशल प्रांत सह सामाजिक समरसता संयोजक श्री राकेश जी उदेनिया तथा नरसिंहपुर जिला कार्यवाह श्री परषोत्तम जी विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों ने समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य संवाद, सहयोग एवं संगठनात्मक एकजुटता को अत्यंत आवश्यक बताया।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि संगठित एवं जागरूक समाज ही राष्ट्र को नई दिशा प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम में मंच परिचय नगर कार्यवाह श्री अभिषेक आचार्य द्वारा कराया गया। मंच संचालन खंड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री आकाश जी दुबे ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि आभार प्रदर्शन खंड कार्यवाह श्री जितेन्द्र जी रघुवंशी द्वारा व्यक्त किया गया। करेली क्षेत्र में आयोजित यह प्रमुख जन गोष्ठी पंच परिवर्तन के संकल्प को समाज के बीच प्रभावी रूप से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि समाज राष्ट्रहित, संगठन एवं सामाजिक समरसता के लिए पूर्णतः समर्पित है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महाकौशल सह प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख शिव नारायण पटैल

जरूरी खबरें