Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वालों पर प्रकरण दर्ज : नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अपराध।

Aditi News Team

Sat, Oct 4, 2025

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वालों पर प्रकरण दर्ज

• नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अपराध।

जिले में झूठे आपराधिक प्रकरण में फँसाने की धमकी देकर अवैध रूप से रुपये ऐंठने की एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर ₹2,00,000 की मांग की गई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण:

फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे छुट्टू महाराज द्वारा अपने ऑफिस में बुलाया गया। कुछ समय पश्चात एक महिला भी वहाँ पहुँची, जिसने फरियादी से कहा कि उसने उसके खिलाफ थाने में "गलत काम" (अनुचित व्यवहार) की शिकायत दर्ज कराई है।

इसी दौरान संदीप राजपूत नामक व्यक्ति भी मौके पर पहुँच गया और फरियादी को जेल भेजे जाने की धमकी देने लगा।

इसके पश्चात छुट्टू महाराज, संदीप राजपूत, और एक अन्य महिला ने मिलकर फरियादी से कहा कि यदि वह ₹2,00,000 रुपये दे देता है, तो वे थाने में की गई शिकायत को वापस ले लेंगे और मामला समाप्त कर देंगे।

शिकायत की गंभरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना विशेष टीम का गठन किया गया एवं घटना की तशदीक कराने के उपरान्त प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों के विरूद्ध धारा 308 (2) एवं 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

*नरसिंहपुर पुलिस की अपीलः* नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी या ब्लैकमेलिंग की जाती है एवं शासकीय कार्यालयों से प्रकरण समाप्त कराने हेतु कहा जाता है तो वे बिना डरे तत्काल थाने में शिकायत करें। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें