Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

प्राचार्य डॉ. यू. एस. परमार को दी गई भावभीनी विदाई : करेली आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू. एस. परमार को दी गई भावभीनी विदाई

करेली। आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू. एस. परमार के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदर्श शिक्षण समिति मित्र मिलन संस्था नगर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं पत्रकारिता संगठनों के प्रतिनिधियों सहित महाविद्यालय परिवार ने डॉ. परमार का सम्मान कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान को स्मरण किया।

समारोह में आदर्श शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों, मित्र मिलन संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों, पत्रकार बंधुओं, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यों, सेवानिवृत्त प्राध्यापकों, पूर्व विद्यार्थियों तथा वर्तमान महाविद्यालय स्टाफ ने पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर डॉ. परमार का सम्मान किया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. परमार ने वर्ष 1985 से 2026 तक लगभग 41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवाएँ देते हुए शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं।

अपने उद्बोधन में डॉ. परमार ने महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सभी का भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा को समाज निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने डॉ. यू. एस. परमार के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विदाई समारोह भावुक वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ अनेक लोगों ने डॉ. परमार के साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ रानू ठाकुर ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्राचार्य डॉ. यू. एस. परमार

जरूरी खबरें