Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

नरसिंहपुर करेली पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने हनुमान मंदिर में चोरी कर दान पेटी ले जाने वाले चोर से चोरी किये पैसे व दान पेटी जब्त की

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

हनुमान मंदिर में चोरी कर दान पेटी ले जाने वाले चोर से चोरी किये पैसे व दान पेटी जब्त करने पर करेली पुलिस को मिली सफलता

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारो व चोरी की वारदतो को रोकने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया और एसडीओपी पुलिस श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में नशे का कारोबार एवं अवैध हथियारो के विक्रय करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान (OPERATION EAGLE CLAW )चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है ।

👉 दिनांक 12/12/25 को प्रार्थी योगीराज तिवारी व्दारा थाना करेली आकर सूचना दिया की 11/12/2025 की रात को हनुमान मंदिर की पूजा कर मंदिर का चैनल गेट लगाकर घर चला गया था जब सुबह मंदिर में पूजा करने आया तो मंदिर के चैनल गेट का ताला टूटा था व मंदिर में रखी दान पेटी गायब थी जिसकी सूचना पर थाना करेली में अपराध क्र. 999/25 धारा 331(4) ,305(ए) बी. एन.एस का कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के मुखविर सूचना के आधार पर दिनांक 14/12/25 को आरोपी छोटू उर्फ जालंधर पिता सिन्नर कुचबदिंया निवासी हनुमान वार्ड करेली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जो आरोपी व्दारा घटना करना स्वीकार करते हुये चोरी गये 2904/ रू. एवं दान पेटी की जब्ती की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया ।

👉 इनकी रही मुख्य भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे ,सउनि संतलाल मरकाम , प्र.आर. सोमकुवंर ,प्र.आर राजेश नंदा वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक कपिल राजपूत. आर. पवन , आर. अमित यादव की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

करेली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें