Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आज और कल : पुलिस अधिकारी भी होंगे शामिल

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 7 और 8 अक्टूबर को

पुलिस अधिकारी भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। कान्फ्रेंस में पुलिस आईजी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में प्रत्येक क्षेत्र में राज्य सरकार की प्राथमिकताएं बतायी जायेंगी। राज्य सरकार के विजन के अनुरूप केन्द्र और राज्य सरकार की क्षेत्रीय प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ 5 और कमजोर 5 जिलों की समीक्षा की जायेगी। कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों के सुझावों पर ध्यान केन्द्रित कर आने वाली विशिष्ट समस्याएं और मुद्दे तथा जिला स्तर पर उस क्षेत्र के साथ अन्य किसी क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवाचार पर चर्चा की जायेगी। कॉन्फ्रेंस में 8 सेक्टर होंगे और प्रत्येक सेक्टर के लिए 75 मिनट का सत्र समय रखा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 7 और 8 अक्टूबर को

पुलिस अधिकारी भी होंगे शामिल

जरूरी खबरें