Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में लगभग 12 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त

Aditi News Team

Fri, Oct 10, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

लगभग 12 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

इसी क्रम में विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सांईखेडा एवं चौकी बरमान, थाना सुआतला की पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

थाना सांईखेडा की कार्यवाही :

मुखबिर की सूचना अनुसार एन सांईखेडा-झिकोली रोड पर नाकाबंदी की गयी जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।

गिरफ्तार आरोपी 1 : राहुल वेलवंशी निवासी चांदौन थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम्।

गिरफ्तार आरोपी 2 : शिवम कहार निवासी चांदौन थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम्।

जप्त मादक पदार्थ : लगभग 10 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

चौकी बरमान की कार्यवाही :

मुखबिर की सूचना अनुसार एन एच-44 बरमान रोड पर नाकाबंदी की गयी जिसके परिणामस्वरूप एक आरेपी को गांजे के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।

• गिरफ्तार आरोपी : रशीद खान निवासी देवरी, जिला सागर।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 1 किलो 500 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बरमान उनि आशीष बोपचे, सउनि संतोष सिह राजपुत प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, आरक्षक आशीष, हिमांशु, सैनिक गजराज की मुख्य भूमिका रही है।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"*

*" Say No to Drugs"*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांईखेड़ा पुलिस की कार्यवाही

बरमान पुलिस की कार्यवाही

जरूरी खबरें