Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

नरसिंहपुर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कारवाई : OPERATION EAGLE CLAW

Fri, Sep 26, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

• लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त।

• लगभग 400 किलोग्राम महुआ लहान किया गया नष्ट।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। .

इसी क्रम में थाना सुआतला पुलिस द्वारा मुखबिर के सूचना पर ग्राम खापा, खैरवानी के दबिश दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप भारी मात्रा में शराब जप्त की गयी एवं महुआ लहान नष्ट किया गया है।

थाना सुआतला की कार्यवाही :

• आरोपी : चेतराम वर्मन निवासी खाप, खैरवानी, थाना सुआतला।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुआतला, निरीक्षक बी.एल. त्यागी, सउनि जागेश्वर ठाकुर, प्र.आरक्षक अशोक अहिरबार, आरक्षक कृष्णकांत लखेरा, सैनिक विनोद की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

#Narsinghpur police

जरूरी खबरें