Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

गाडरवारा निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया : विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में

Aditi News Team

Tue, Sep 8, 2026

गाडरवारा।विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में 'अमन सद्भावना समिति' के विशेष सहयोग से एक विशाल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश गुमास्ता, पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक और शिक्षक नवीन चौबे जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर डॉ. गणेश मैथिल एवं डॉ. अमृता सोनी द्वारा लगभग 150 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार व परामर्श दिया गया।

मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में अमन सद्भावना समिति के सभी सदस्यों का उत्कृष्ट सहयोग रहा। विशेष रूप से समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश रजक, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक,, वरिष्ठ पत्रकार मकसूद खान आदि ने अपना अमूल्य समय देकर शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया।

इसके साथ ही, मरीजों के इलाज व उनकी सहायता में फिजियोथेरेपी सेंटर की टीम ने भी पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। सहायक गोपाल मैथिल के साथ क्लिनिक स्टाफ की मुस्कान धानक, नेहा कोरी, रिया रजक, खुशबू, रिंकू रजक और काजल साहू का इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अमन सद्भावना समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें