Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

श्रीमद् भागवत महापुराण के तीसरे दिवस भोलेनाथ शिवजी की अमर कथा सुनाई : ओबेदुल्लागंज (संवाददाता) नगर में सलकनपुर रोड पर स्थित मां काली मैया के मंदिर प्रांगण में, चल रही श्रीमद् भागवत

Aditi News Team

Sat, May 23, 2026

श्रीमद् भागवत महापुराण तीसरे दिवस कथा में,,भोलेनाथ शिवजी की अमर कथा का प्रवचन दिया गया

ओबेदुल्लागंज (संवाददाता) नगर में सलकनपुर रोड पर स्थित मां काली मैया के मंदिर प्रांगण में, चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन, राष्ट्रीय कथावाचक, चित्रकूट धाम के पंडित संतोष तिवारी शास्त्री जी ने,,श्री सुखदेव जी की कथा प्रवचन में बताया कि भगवान भोलेनाथ जब पार्वती को अमरनाथ कथा सुना रहै थे,, तब भगवान शंकर जी की अमर कथा एक तोता पक्षी ने सुन ली थी,, पीछे से बैठकर कथा सुनने से भगवान शंकर ने क्रोधित होकर के त्रिशूल चला दिया था,,हिमालय में वह तोता पक्षी का बच्चा व्यास पत्नी के मुंह के द्वारा पेट में प्रवेश कर गया,, अंडाकार होता हुआ बच्चे के रूप में परिवर्तित हुआ,, और सुक यानि तोता,, सुखदेव जी नाम से संसार में विख्यात हुए, सुखदेव जी ने घर-घर भागवत पहुंचाई, जिससे आप और हम सुन रहे हैं, आगे पंडित संतोष तिवारी शास्त्री ने कहा सबको थोड़ा तेज तर्राट होना चाहिए, क्योंकि सीधे रहने पर पास पड़ोसी, परिवार रिश्तेदार, सब परेशान करते हैं, लोग अपने दुख से दुखी नहीं है, आपके सुख से दुखी हैं, इसलिए आपको थोड़ा तेज रहना होगा, डिब्बे के अंदर से अगर घी निकालना है, तो सीधी उंगली डालने पर घी नहीं निकलता,,उंगली थोड़ा टेढ़ी करनी पड़ती है,, टेढ़े का मतलब लड़ाई झगड़ा करना नहीं है,, सावधानी रखना है,, शनिवार के दिन कथा पंडाल में भगवान श्री कृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा,, कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है,, कथा व्यवस्थापक अरुण भावसार,, वचन लोधी,, मोहन योगी,,धंन्नू चौरसिया,,इंग्लिश यादव,, पूजा लोधी आदि ने कथा प्रेमी भक्तों से, पंडाल में आकर कथा ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने का, निवेदन किया है।

Tags :

जरूरी खबरें