Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: देवरी नगर परिषद में धूमधाम से निकल गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा

Aditi News Team

Tue, Apr 16, 2024

नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती* शोभा यात्रा निकाली बस स्टैंड पर आम सभा का हुआ आयोजन

KamarRana *देवरी रायसेन*---नगर में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई अनुयायियों ने भव्य जुलूस निकालते हुए जय भीम जय भीम जय कार की । भव्य शोभा यात्रा में आकर्षक ढंग से सजी झांकियां के बीच डीजे की धुन पर भव्य शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया । भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच शोभा यात्रा------ __यह शोभा यात्रा अंबेडकर भवन से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर परिषद में पहुंची ,नगर परिषद के अंबेडकर पार्क में बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मलाए अर्पित की एवं लोगों ने अपने-अपने विचार रखें, इसके बाद यह शोभायात्रा नगर के बस स्टैंड पर पहुंची। जहां विशाल आम सभा का आयोजन किया गया था।प पूर्व विधायक ने किया आमसभा को संबोधित______

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में नगर के बस स्टैंड पर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास पहुंचे उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने संपूर्ण समाज को एक नई राह दिखाई उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को एक सच्चा मसीहा बताया वही वरिष्ठ नेता हेमंत नरवरिया एवं अहिरवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अहिरवार ने अपने विचार रखें। मंच संचालन रमन बामने ने किया। __इस मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी, अशोक मामा, इरशाद खान, गरुण रघुवंशी परसोत्तम रघुवंशी, अयाज खान , पोप सिंह अहिरवार, अतर सिंह अहिरवार संगीता गोलिया,

___समिति सदस्य -----पार्षद दिनेश बघेल, वरिष्ठ नेता गोटी राम बघेल, कमलेश बघेल,ठेकेदार अशोक अहिरवार, आशीष बघेल ,बालप्रसाद ,विजयसिंह, रघुवीर बघेल, सुरेश बघेल ,बिहारी बघेल, रघुवीर बघेल, कैलाश बघेल, गोपीलाल अहिरवार, एवं महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें