Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

आबकारी बल द्वारा वृत्त करेली में की गई कार्यवाही : नरसिंहपुर-कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में

Aditi News Team

Wed, May 6, 2026

आबकारी बल द्वारा वृत्त करेली में की गई कार्यवाही

नरसिंहपुर-कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा वृत्त करेली में सोमवार को दबिश की कार्यवाही की गई। आबकारी बल द्वारा वृत्त करेली के अंतर्गत कुचबंदिया मोहल्ला करेली में दबिश के दौरान 7 लीटर कच्ची हाथ भट्टी अवैध मदिरा एवं 665 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 (1) (क) (च) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसी दौरान वृत्त करेली के अंतर्गत 2 मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दुकानों पर पाई गई अनियमिताओं के लिए संबंधित लायसेंसियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी रवींद्र जैन, आबकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार, आकांक्षा धनोतिया, आब. मुख्य आर. सदर सिंह बरकड़े, आब.आर. नवल सिंह ठाकुर, ब्रिज किशोर सोनी, दीपांश चौकसे मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सहायक जिला आबकारी रवींद्र जैन,

जरूरी खबरें