Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार : नरसिंहपुर पुलिस का अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान,बड़ी सफलता हाथ लगी

Aditi News Team

Fri, Sep 19, 2025

नरसिंहपुर पुलिस का अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान,बड़ी सफलता हाथ लगी

• अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

• एक रिवाल्वर, दो देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस एवं एक वेगनआर कार जप्त।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना गोटेगांव पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

• आरोपी 1 : भाईलाल पटेल निवासी गोटेगांव।

• जप्ती : दो देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस एवं एक वेगनआर कार।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

• आरोपी 2 : कृष्णकांत पटेल निवासी ग्राम दबकिया, जिला गोटेगांव।

• जप्ती : एक रिवाल्वर, 2 जिंदा कारतूस।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 25 (1-बी) (ए) 27 आर्म्स एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध। उक्त दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमाँड पर प्रस्तुत किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ, उनि अभिषेक पटेल, जयवती कुडोपे, दिलीप सिंह, प्र.आरक्षक हरभजन, सुधीर, चंद्रिका, सागर सोनकर, आरक्षक सुमित जखमोला, प्रशांत राजपूत, विपिन दुबे, पंकज, राकेश, ऋषभ, शिवम, रोहित, रवींद्र, सुनील, लक्ष्मण, रामसमुझ, महिला आरक्षक दिव्यानी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

जरूरी खबरें