Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली समीक्षा बैठक : नरसिंहपुर कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने योग दिवस की तैयारियों, जन कल्याण शिविर, जल गंगा संवर्धन अभियान, लोक सेवा प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, सीएम मॉनिट, सीपीग्राम, संबल योजना, श्रम योगी मानधन योजना, पशुपालन विभाग के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, मंडी व्यवस्था, खाद टोकन वितरण, सूर्याघर बिजली योजना, भूमि आवंटन, समग्र ई-केवायसी, बाढ़ नियंत्रण, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, पौधरोपण आदि की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि योग दिवस की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। साथ ही जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने, लोक सेवा एवं राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट एवं सीपीग्राम की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों का संबल पंजीयन समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। मंडी व्यवस्था में सुधार करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिले में भंडारित खाद की स्थिति जानी और उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी के कार्य में तेजी लाने तथा बाढ़ नियंत्रण के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। बरमान में नर्मदा नदी में बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन नहीं हो। यदि बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन करते पाए जाने पर कार्यवाही की जाए, इसके लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 19 एवं 20 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला के सफल आयोजन तथा पौधरोपण अभियान को जनभागीदारी से व्यापक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. सुनील कुमार बृजपुरिया ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए “गोरस एप” की जानकारी देते हुए बताया कि किसान इस एप के माध्यम से वीडियो देखकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें