Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर CMHO ने स्वास्थ केंद्रों का किया निरीक्षण : नरसिंहपुर-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने बाबई चीचली ब्लॉक की विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया

नरसिंहपुर-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने बाबई चीचली ब्लॉक की विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि रायपुर टोला में दो बच्चों के माता-पिता को बार-बार समझाइश देने के बावजूद बच्चों को टीका नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने घर जाकर दोनों बच्चों के अभिभावकों को समझाइश दी और बच्चों को टीका लगाया गया।

सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम चीकसा, इमलिया (कल्याणपुर), रायपुर टोला और मोहपानी में संचालित टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम एवं सीएचओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे। छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर टीका लगाया जाए। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे गर्भवती महिलाओं की कम से कम 4 अनिवार्य प्रसव-पूर्व जांचें (एएनसी) समय पर करवाएं और उन्हें अस्पताल में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीचली के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, वार्ड, दवा स्टोर और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनय ठाकुर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल पटेल और संबंधित कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा

जरूरी खबरें