Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

मुक्तानंद संस्कृत विद्यालय के पुनरुद्धार का फैसला अब नवरात्र के बाद : मुक्तानंद संस्कृत विद्यालय पुनरुद्धार विषय समिति नवरात्र के बाद अगली बैठक में लेगी फैसला

Aditi News Team

Sat, Sep 20, 2025

मुक्तानंद संस्कृत विद्यालय पुनरुद्धार विषय

समिति नवरात्र के बाद अगली बैठक में लेगी फैसला

नरसिंहपुर- शहर का ऐतिहासिक मुक्तानंद संस्कृत विद्यालय के पुनरुद्धार का फैसला अब नवरात्र के बाद हो पाएगा। वर्तमान संचालन समिति के अध्यक्ष सुमित झिरा ने शनिवार को हुई बातचीत में निर्णय करने फिर समय लिया। इसके पहले 9 सितंबर को हुई बैठक में 16 सितंबर तक का फिर 20 सितंबर तक का समय वे ले चुके है।

ये किया है आग्रह

विद्यालय जीणोद्धार के लिए इच्छुकजनों ने आज फिर लंबी चर्चा कर पूर्व की भांति उन्हें स्वयं ही निर्माण शुरू करने या निर्माण के इच्छुक लोगों को समिति प्रदान करने और जो भी फाइनल फैसला हो बताने का आग्रह किया है।

रखरखाव तक नही किया

उल्लेखनीय की लगभग 40 सालों से संस्कृत विद्यालय में जो समिति कार्यरत है। उसके द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया, न ही रखरखाव किया। जिससे विद्यालय तकरीबन गिरने की कगार पर है। न तो वहां शिक्षकों की नियुक्ति है,न ही वहां संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था है। इस बुरी स्थिति में 4 सितंबर को विद्यालय में ही एक बैठक हुई। इसमें विद्यालय की ऐतिहासिकता को बरकरार रखने जीणोद्धार करने की पहल हुई तथा एक बार फिर समिति से चर्चा कर उनके द्वारा ही जीणोद्धार कराने की बात करने एक प्रतिनिधि मंडल तय किया गया था। जिसने यह बातचीत की।

Tags :

मुक्तानंद संस्कृत विद्यालय के पुनरुद्धार का फैसला अब नवरात्र के बाद

जरूरी खबरें