Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा में सखियों ने पूर्ण श्रृंगार में रचाई अद्भुत 'दही-माखन लीला' : गोप-गोपिकाएं बनकर पहुंचीं मातृशक्ति ने भजनों पर किया भावविभोर नृत्य

Aditi News Team

Fri, May 29, 2026

गाडरवारा में सखियों ने पूर्ण श्रृंगार में रचाई अद्भुत 'दही-माखन लीला'

गोप-गोपिकाएं बनकर पहुंचीं मातृशक्ति ने भजनों पर किया भावविभोर नृत्य

गाडरवारा। नगर के मध्य स्थित प्रतिष्ठित श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में इन दिनों पवित्र पुरुषोत्तम (अधिक) मास को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। तीन वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आए इस पावन मास के निमित्त मंदिर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं जिससे संपूर्ण वातावरण पूर्णतः धर्ममय हो चुका है। आयोजन की इसी श्रृंखला में बीते शुक्रवार को श्रीदेव अटल बिहारी युगल सरकार के दिव्य सानिध्य में समस्त सखियों द्वारा 'दादी माखन लीला' का भव्य उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव की विशेष बात यह रही कि नगर की मातृशक्ति घरों से ही पूर्ण पारंपरिक श्रृंगार करके, सुंदर लहंगा-चुनरी धारण कर साक्षात गोप और गोपिकाएं बनकर मंदिर प्रांगण में पधारीं। आयोजन का शुभारंभ प्रातः ठीक 6:00 बजे हुआ जहां सभी सखियों ने पुरुषोत्तम भगवान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महाआरती की। इसके पश्चात भक्ति रस से सराबोर 'दादी माखन लीला' का क्रम प्रारंभ हुआ। उत्सव के दौरान उपस्थित मातृशक्ति ने कन्हैया की माखन चोरी और सखियों संग नोक-झोंक पर आधारित पारंपरिक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके द्वारा विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए मुख्य भजन"दही खा लो मटकिया ने फोड़ो, ओ गैया के चरवैया! राधा के सांवरिया, जरा बंसी बजा के मुख मोड़ो..."* की कड़ियों पर सभी सखियां भावविभोर होकर झूम उठीं। भजन की सुंदर प्रस्तुति के साथ गोपियों द्वारा दही-माखन लीला का सजीव आनंद लिया गया। मंदिर के पुजारी कमलेश भार्गव ने पुरुषोत्तम मास का सनातन धर्म में विशेष महत्व बताते हुए कहा कि इस अधिक मास में की गई भक्ति और बाल लीलाओं के स्मरण का फल अनंत गुना प्राप्त होता है। इस अलौकिक उत्सव में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजना साहू, कुसुम भार्गव, सोनम साहू, मीना, रेखा, आशा दुबे, खुशबू सोनी, कल्पना अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, सुनीता पटेल और बीना रावत सहित नगर की अनेक श्रद्धालु महिलाएं तथा सखियां पूर्ण गोपी भाव में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर गाडरवारा

जरूरी खबरें