Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

गाडरवारा NTPC बालभारती पब्लिक स्कूल माॅक अभ्यास/इवाक्वेशन ड्रिल किया : केऔसुब अग्नि अग्निशमन शाखा द्वारा बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी गाडरवारा में किया गया माॅक अभ्यास

Aditi News Team

Wed, Nov 19, 2025

केऔसुब अग्नि अग्निशमन शाखा द्वारा बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी गाडरवारा में किया गया माॅक अभ्यास

गाड़रवारा एनटीपीसी की केऔसुब इकाई, अग्निशमन शाखा द्वारा दिनाँक 19-11-2025 को फायर सेफ्टी से संबंधित बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी गाडरवारा में माॅक अभ्यास/इवाक्वेशन ड्रिल किया गया, जिसमें सहायक कमाण्डेंट/अग्नि श्री रतन सिंह पडियार, निरीक्षक/अग्नि श्री ब्रजेश कुमार, निरीक्षक/अग्नि श्री एस.एस. सिंह, उप महा प्रबंधक/सेफ्टी श्री आशीष शर्मा, बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री अनुराग तिवारी एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल के शिक्षक गण एवं स्कूली छात्रों ने भाग लिया। केऔसुब अग्निशमन दल द्वारा सर्वप्रथम सायरन बजाकर स्कूल निकासी अभ्यास करवाकर सभी स्कूली बच्चों व स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर एकत्रित किया गया। तत्पश्चात् अग्निशमन रेस्क्यू दल द्वारा भवन को सर्च कर फँसे हुए बच्चों का विभिन्न रेस्क्यू मेथड से रेस्क्यू कार्य किया गया। सभी बच्चों को प्राथमिक बचाव कार्य एवं अपातकाल में बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आग बुझाने के तरीकों एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रह कर दुर्घटना नहीं होने देने संबंधित विधियों से अवगत कराया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं छात्रों को प्राथमिक अग्निशामक उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई एवं आपातकालीन स्थिति में चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अंत में सहायक कमाण्डेंट/अग्नि श्री रतन सिंह पडियार द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों को इस माॅक अभ्यास/इवाक्वेशन ड्रिल के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा NTPC बालभारती पब्लिक स्कूल

केऔसुब अग्नि अग्निशमन शाखा द्वारा

माॅक अभ्यास/इवाक्वेशन ड्रिल किया गया

जरूरी खबरें